चकाई / झाझा : बीते शनिवार की रात थाना की पुलिस ने कई गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 61 लीटर देसी शराब,करीब डेढ़ क्विंटल जावा महुआ,शराब बनाने का सामान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर होली त्योहार को देखते हुए विशेष रुप से छापेमारी कर रही है.इस क्रम में थाना क्षेत्र के परांची,बुढ़ियाटांड़, दुमा,तिवारीडीह,बिचकोड़वा,मतेडीह,बालागोजी एवं कोकलाटांड़ में छापेमारी के दौरान उक्त शराब की बरामदगी किया गया जबकि इसके कारोबार में संलिप्त पांच लोगों के गिरफ्तार किय गया है
.गिरफ्तारी में कोकलाटांड़ निवासी सीता राम पासवान,सिकंदर ठाकुर तथा बालागोजी से बासुदेव पासवान, सुरेश राणा एवं पिन्टु पासवान है. झाझा प्रतिनिधि के अनुसार रेल पुलिस ने टाटा -दानापुर एक्प्रेस के साधारण बोगी से शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया .इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त ट्रेन में छापेमारी के दौरान 38 पाउच शराब के साथ पटना सिटी के भीमराव नामक दो व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ सीतामढ़ी के आदर्शनगर गांव निवासी नीतीश कुमार युवक को गिरफ्तार किया
