चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत बीती रात गोपालपुर गांव में तीन लोगों के घर में सेंधमारी कर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी. जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी हरेराल मंडल के घर से 25 हजार रुपये नकदी सहित सोने का बाली, चांदी का पायल, चेन सहित अन्य समान की चोरी कर ली गयी, वहीं गुमटी टोला गोपालपुर के बिंदेश्वरी सिंह के घर में सेंधमारी की लेकिन चोर कोई समान नहीं ले सका. जबकि उसी गांव के छोटन मंडल के
घर में सेंधमारी कर चोर सोने की बाली, चांदी का पायल, चेन, कपड़ा सहित अन्य समान ले उड़े. कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये संपत्ति की चोरी हुई. ज्ञात हो कि पिछले दो-तीन महीने से चानन थाना अंतर्गत दर्जन भर गांवों में इस तरह की घटना लगातार घट रही है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के गोबरदाहा कोड़ासी कई गांव में आज भी महुआ शराब बनायी जाती है जिसे पीने के लिए आसपास गांवों के लोग पहुंचे जाते हैं और रात को लौटने के क्रम में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.
