एक मुन्नाभाई धराया मैट्रिक परीक्षा. चौथे दिन 429 परीक्षार्थी अनुपस्थित

परीक्षा के चौथे दिन गिद्धौर के रतनपुर केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी धराया और जिला मुखयालय में कदाचार के आरोप में एक निष्कासित किया गया. जमुई : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को जिले के 28 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया.इस बाबत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी […]

परीक्षा के चौथे दिन गिद्धौर के रतनपुर केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी धराया और जिला मुखयालय में कदाचार के आरोप में एक निष्कासित किया गया.

जमुई : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को जिले के 28 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया.इस बाबत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के चौथे दिन कदाचार के आरोप में कुल 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है.प्रथम पाली और द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा ली गयी. गिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड स्थित प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को केन्द्राधीक्षक ने पड़क कर पुलिस के हवाले कर दिया.जानकारी के अनुसार उच्च विद्यालय जमुई बाजार रोल कोड 22002, रोल नम्बर 1700089 के छात्र धीरज कुमार पिता शंकर राम के बदले उक्त मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा था.
गिरफ्तार मुन्ना भाई की शिनाख्त जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के पुस्तैया ग्राम निवासी सीताराम तांती के पुत्र पिंटू कुमार के रुप में किया गया है. फर्जी परीक्षार्थी बन छात्र के बदले परीक्षा देने के मामले को लेकर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि उच्च विद्यालय जमुई बाजार के छात्र धीरज कुमार एवं मुन्नाभाई परीक्षार्थी पिंटू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गयी है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया मुन्नाभाई परीक्षार्थी पिंटु कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा.कौशल किशोर,डीडीसी सतीश कुमार शर्मा,एसडीओ सुरेश प्रसाद समेत दर्जनों पदाधिकारी परीक्षा केंद्र का जायजा लेते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >