यात्री घंटों जाम से परेशान हादसा. बटिया के चिरेन पुल पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

आधी रात को गिट्टी से लदा एक ट्रक बटिया घाटी के चिरेन पुल पर दुर्घटना हो जाने से सोनो-चकाई मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा. जिससे यात्री परेशान रहे. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सोनो : बटिया घाटी के चिरेन पुल पर बीते मंगलवार की अर्धरात्रि गिट्टी से लदा एक […]

आधी रात को गिट्टी से लदा एक ट्रक बटिया घाटी के चिरेन पुल पर दुर्घटना हो जाने से सोनो-चकाई मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा. जिससे यात्री परेशान रहे. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सोनो : बटिया घाटी के चिरेन पुल पर बीते मंगलवार की अर्धरात्रि गिट्टी से लदा एक दस चक्का ट्रक के दुर्घटना हो जाने से सोनो-चकाई मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा. सुबह घटनास्थल पर पहुंची सोनो पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया जा सका. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक व सहायक फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार चकाई की ओर से आ रहा बीआर05जी 6557 नंबर के ट्रक पर क्षमता से अधिक गिट्टी लदा था. चिरेन पुल के घुमावदार रास्ते में ट्रक अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित ट्रक चिरेन पुल के रेलिंग को तोड़ता हुआ पुल पर ही पलट गया.
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व गिट्टी के पुल पर गिरने से पुल का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया व सड़क जाम हो गया. सुबह तक घटनास्थल के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गयी. दुर्घटना के छह घंटे बाद पुलिस द्वारा पुल पर ढेर लगे गिट्टी को हटवाया गया व मशक्कत के बाद वन वे व्यवस्था के तहत यातायात सुचारु कराया. मध्य रात्रि से ही घाटी में जाम के दौरान फंसे वाहन चालको व अन्य यात्रियों को भारी परेशानी उठाना पड़ा. जाम में फंसे वाहनों की कतार सुबह तक घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर बटिया को भी पार कर गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >