नुक्कड नाटक का आयोजन
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के तीन पंचायतों में मध निषेध अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए जिले से निर्देशित कला जत्था की टीम द्वारा आम ग्रामीणों में मध निषेध जागरूकता को ले नुक्कड नाटक का मंचन कर लोगों को शराब का सेवन न करने सहित इससे होनेवाले हानिकारक परिणामों व कड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी.आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति टीम ए द्वारा पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के यादव टोला व पांडेठिका आदिवासी बाहुल्य गांव में टीम लीडर ललिता देवी के नेतृत्व में,वहीं सेवा पंचायत के निचली सेवा मुसहरी व मध्य विद्यालय सेवा में सुनीता विलियम्स टीम बी के टीम लीडर सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में व महात्मा गांधी टीम सी के टीम लीडर नंदकिशोर यदुवंशी द्वारा कोल्हुआ
पंचायत के ललमटिया गांव में साथी कलाकारों के साथ विभिन्न जागरूकता गीत हाय हो बिहारवासी सुनिहो भैया बहिनिया बंद भइले दारू के दुकनिया जी,दारू बंदी कानून को घर घर तक पहुंचना है जैसे कई जागरूकता गीतों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को शराब का शेवन न करने व् इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़े कानूनी कारवाई की जानकारी दी गयी.ताकि लोग शराबबंदी कानून को गंभीरता से लेकर अपना व अपने परिवार का जीवन संवार सकें.साथ ही समाज के विकास में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर इस शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए इस मुहीम से जुड़कर देश को विकास के पथ पर अग्रसर बनाने के लिए सरकार का साथ दें.मध निषेध अभियान के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम संबंधित पंचायतों में प्रखंड लोक शिक्षा समिति समन्वयक रामनरेश यादव,पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के मुखिया बबलू यादव,प्रखंड केआरपी बिनोद कुमार,शिवनाथ यादव,टोला सेवक बिनोद रजक,प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी प्रधानाध्यापक संजय रजक आदि के देखरेख में सम्पन कराया गया.उक्त कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में आदिवासी,महादलित समुदाय सहित अन्य कई समुदाय के लोग कार्यक्रम में भाग ले नुक्कड़ नाटक को देख रहे थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित टीमों के साथी कलाकार निशा कुमारी,सोहिता कुमारी,प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,सुनैना कुमारी,रेणु कुमारी,सुमन,बसंत कुमार राम,अजित मंडल, भोला यादव, पवन कुमार दांगी, संभु कुमार तांती, जयद्रथ महतो,भूपेंद्र यादव,राधेश्याम यादव, रामाशीष कुमार,रंजीत कुमार, रामरतन शर्मा, वकील यादव, रामनरेश यादव, संजय यादव, श्यामसुन्दर यादव, अभय कुमार, आदि का सराहनीय योगदान रहा.
