पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना
गिद्धौर : पतसंडा पंचायत के बनझुलिया निवासी पूर्व वार्ड सदस्य जयप्रकाश पासवान के पुत्र बलराम कुमार की मौत की खबर पाते ही मंगलवार को सांसद चिराग पासवान ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजन को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढ़स बंधाया. सांसद इस दौरान परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया.इस दौरान सांसद श्री पासवान के निजी सलाहकार सौरभ पांडेय,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुमन पांडेय,जिला लोजपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा चंदा देवी,शिवेंदु कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
