जमुई : 14 फरवरी से प्रारंभ होने वाली इंटर परीक्षा को लेकर विभिन्न जगहों से परीक्षा देने वाले छात्र अपने अभिभावकों के साथ सारा सामान लेकर जमुई पहुंचते नजर आये. छात्र शुभम कुमार,मुन्ना कुमार, अजय कुमार,सुनील कुमार,रमेश कुमार, नीतेश यादव, प्रकाश कुमार आदि ने बताया कि हमलोग परीक्षा देने के लिए दूर दराज से अपना सारा सामान लेकर जमुई पहुंच गये हैं और रहने के लिए इधर उधर किराये पर कमरा की तलाश कर रहे हैं.लेकिन छात्रो और अभिभावकों की अधिक भीड़ के कारण किसी भी होटल या रेस्ट हाउस में कमरा नहीं मिल रहा है.दिन भर छात्र दोपहिया या चारपहिया वाहनों से जमुई पहुंचते नजर आये.
जानकारी के अनुसार इंटर परीक्षा को लेकर प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार,राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जमुई,राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय जमुई,केकेएम कालेज जमुई, सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय जमुई, श्यामा प्रसाद सिंह महिला कालेज जमुई, डीएवी पब्लिक स्कूल मनियड्डा जमुई, मध्य विद्यालय भजौर,प्लस टू जनता उच्च विद्यालय सतायन एवं मध्य विद्यालय खैरमा समेत 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.वहीं खैरा प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा,मध्य विद्यालय खैरा,प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय खैरा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगारपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.बरहट प्रखंड में प्लस टू परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर,कृत्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलयपुर और शुक्रदास यादव प्लस टू मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
