ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा

जमुई : सदर थाना क्षेत्र के मंझवे चौक के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से मंझवे निवासी भरत यादव के पुत्र संजीत यादव (25) की मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पलट गया और चालक फरार हो गया. संजीत यादव अपने साथी काको यादव के साथ साइकिल से खेत देखने के लिए जा रहा था. इसी […]

जमुई : सदर थाना क्षेत्र के मंझवे चौक के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से मंझवे निवासी भरत यादव के पुत्र संजीत यादव (25) की मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पलट गया और चालक फरार हो गया. संजीत यादव अपने साथी काको यादव के साथ साइकिल से खेत देखने के लिए जा रहा था.

इसी दौरान नूनगढ चौक की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इससे संजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गयी और काको यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया. आसपास के लोगों ने काको यादव को सदर अस्पताल में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >