मकान जनगणना के लिए 45 प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए प्रखंड स्तरीय परगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हुआ.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरियाना में भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए प्रखंड स्तरीय परगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, जिला उद्योग केंद्र जमुई के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने किया. इस अवसर पर प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों में निर्भय कुमार, जनार्दन कुमार पांडे, जनार्दन कुमार, निखिल कुमार आर्य, अमित, चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, मनोज कुमार एवं आलोक कुमार शामिल रहे, जिन्होंने कुल 45 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, डाटा संग्रहण एवं सर्वेक्षण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें अलग-अलग बैच बनाकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और यह कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >