सघन वाहन जांच में 26 हजार रुपये वसूला जुर्माना, दो गिरफ्तार

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में सोहजना चौक पर चलाया अभियान

झाझा. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में सोहजना चौक पर शुक्रवार की देर संध्या सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसमें थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सहयोगियों के साथ कई वाहन जब्त किये व कई वाहनों से जुर्माना के तौर पर 26 हजार रुपये वसूला. एक लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोहजना चौक पर अभियान चलाया गया. इसमें हरना गांव निवासी विनोद यादव व मुन्ना कुमार को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि विभिन्न वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी कुंज बिहारी,गोविंद कुमार ,पूजा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >