कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

झाझा : कोलकाता -दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन बर्निंग ट्रेन से होने से बची. अप में आने वाली ट्रेन 15233 अप कोलकाता- दरभंगा में उस वक्त यात्रियों के बीच कोहराम मच गयी जब अचानक ट्रेन के कोच सख्या एस2 और एस 3 में धुंआ उठी और देखते ही देखते धुंआ पूरी तरह से दोनो कोच में फैल […]

झाझा : कोलकाता -दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन बर्निंग ट्रेन से होने से बची. अप में आने वाली ट्रेन 15233 अप कोलकाता- दरभंगा में उस वक्त यात्रियों के बीच कोहराम मच गयी जब अचानक ट्रेन के कोच सख्या एस2 और एस 3 में धुंआ उठी और देखते ही देखते धुंआ पूरी तरह से दोनो कोच में फैल गई. जब ट्रेन झाझा में 8 बजकर 35 मिनट पर आकर रुकी तो यात्रियों ने जान बचाने के लिये इधर- उधर भागना शुरू कर दिया.हो -हल्ला होने पर तुरन्त इस बात की जानकारी स्टेशन प्रबंधक से लेकर अन्य विभाग के कर्मी के पास पहुंचा ओर तुरन्त कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मी कोच के नीचे से निकलने वाले धुआं पर काबू पाया.

वही जीआरपी के थानाध्यक्षय मो आरिफ खान यात्रियों को दोनों कोच से नीचे उतारा और दोनों कोच को पूरी तरह से खाली करवाया. ताकि किसी यात्री को कोई नुकसान न पहुचे. कैरेज विभाग के कर्मियों ने निकलते हुए धुंआ पर काबू पाया.वही कोच में सफर कर रहे विकास कुमार,धीरज कुमार,संजीव कुमार ने बताया कि जसीडीह से ही जैसे ट्रैन खुला वैसे ही कोच के नीचे से धुंआ निकलते हुए पूरे कोच में फैलना शुरू हो गया. यात्रियों ने आगे बताया कि ट्रेन में कुछ पता ही नही चल पाया कि क्या किया जाए.
झाझा में कैरेज विभाग के एसएसई ए हेम्ब्रम उसके दलों के द्वारा पूरी तरह से कार्य मरम्मती करने के बाद ट्रेन को झाझा से 9 बजकर 27 मिनट पर अगले स्टेशन के लिये प्रस्थान करवाया.मौके पर मोजूद अधिकारियों ने बताया कि ब्रेकशु टाइट हो जाने के कारण अचानक घर्षण से धुंआ निकलने लगा.
मोजूद स्टेशन प्रबंधक सोनेलाल हेम्ब्रम,यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता,सहायक स्टेशन मास्टर रवि माथुरी सहित अन्य कर्मियों के द्वारा सर्वप्रथम धुंआ पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव पूरे कोच पर करते हुए तकनीकी समस्याओ को दूर किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >