बच्चों के बीच पत्र लेखन, स्टांप डिजाइनिंग व क्विज प्रतियोगिता

जमुई : डाक महानिरीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार रविवार को प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में फिलाटेली समर कैंप का आयोजन किया गया. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक अरुण कुमार मंडल और डाकपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि इस समर कैंप में बच्चों के बीच पत्र लेखन और स्टांप डिजाइनिंग […]

जमुई : डाक महानिरीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार रविवार को प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में फिलाटेली समर कैंप का आयोजन किया गया. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक अरुण कुमार मंडल और डाकपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि इस समर कैंप में बच्चों के बीच पत्र लेखन और स्टांप डिजाइनिंग तथा क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. पत्र लेखन में डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई के सिद्धि चंद्रा, श्रुति कुमारी और अनमोल कुमार ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इसके अलावा स्टांप डिजाइनिंग में डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई के आयुष राज और सुमन चंद्रा ने क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालय के बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य है बच्चों के कलात्मक प्रतिभा को आगे लाना. बच्चों को टिकटों के रंगीन दुनिया से भी परिचित कराया गया. इसके अलावा बच्चों को डाकघर भ्रमण कराया गया और डाकघर एवं इसकी नवीनतम तथा आधुनिक सेवाओं से परिचित कराया गया. इस समर कैंप में बच्चों और उनके माता-पिता, शिक्षक तथा अतिथियों के लिए माई स्टांप का विशेष काउंटर भी लगाया गया था.
बच्चों को डाक विभाग के द्वारा चलायी जा रही दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी बताया गया. जिसका लाभ बच्चे फिलेटली डिपॉजिट अकाउंट खुलवा कर ले सकते हैं और आगामी दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति परीक्षा में भी भाग ले सकते हैं. प्रत्येक वर्ष बिहार डाक परिमंडल दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के तहत 40 बच्चों को 500 रुपया प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति का भुगतान करता है. फिलेटली डाक टिकटों के संकलन और उसके अध्ययन से जुड़ा हुआ है.
मौके पर डाक निरीक्षक पीएसपी श्रीवास्तव, सिस्टम एडमिन अमरेंद्र कुमार वर्मा, डाक सहायक सह मार्केटिंग एक्सक्यूटिव ज्ञान शंकर सिन्हा, सिस्टम एडमिन रमेश चंद्रा, अनूप कुमार, सुधीर कुमार, सुजीत कुमार, विकास कुमार समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >