बैंकों की सुरक्षा को ले सजग हुई खैरा पुलिस, बढाई गश्ति

खैरा : थाना क्षेत्र में स्थित बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले लोग की सुरक्षा अब मुक्कमल कर दी गई है. यह इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि खैरा पुलिस ने बैंक की सुरक्षा को लेकर मुक्कमल व्यवस्था की है. इसे लेकर बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों को खंगाला जा रहा है […]

खैरा : थाना क्षेत्र में स्थित बैंक और ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले लोग की सुरक्षा अब मुक्कमल कर दी गई है. यह इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि खैरा पुलिस ने बैंक की सुरक्षा को लेकर मुक्कमल व्यवस्था की है. इसे लेकर बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों को खंगाला जा रहा है तो बैंक का दौरा कर प्रतिदिन सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है.

दरअसल, खैरा थाना क्षेत्र के सभी बैंक और सीएसपी की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगने के बाद खैरा पुलिस एक्शन मोड में काम कर रही है तथा दिन-रात लगातार गश्ती कराई जा रही है. हालांकि, चुनाव में पदाधिकारियों के लगातार व्यस्त रहने के कारण महज कुछ पदाधिकारियों के जिम्मे पूरे थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था आ टिकी है, पर बावजूद इसके बैंक और सीएसपी की सुरक्षा को लेकर खैरा पुलिस लगातार प्रतिबद्धता दिखा रही है.
खैरा थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन बैंक और सीएसपी का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है तथा बैंक में सुरक्षा उपकरण इत्यादि की जांच की जा रही है.
मंगलवार को बैंक सुरक्षा व्यास्था का लिया गया जायजा
बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के नेतृत्व में अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के बैंक शाखाओं का दौरा किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सभी संभावनाओं की जानकारी ली तथा सभी संदिग्ध गतिविधियों की जांवः किया.
पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की वहीं बैंक के आसपास घूमकर सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया. इसके अलावे खैरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक शहंशाह खां तथा बृजमोहन सिंह के द्वारा भी लगातार बैंक की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है.
बैंक और सीएसपी की सुरक्षा प्राथमिक
इस बाबत थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि बैंक और सीएसपी की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिक है. हम लगातार क्षेत्र के सभी बैंकों का जायजा लेते रहते हैं तथा गश्ती के द्वारा बैंक का भ्रमण कर भी बैंक की स्थिति पर नजर रखी जाती है.
उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा तथा बैंक, सीएसपी तथा अन्य सभी लोगों की सुरक्षा को लेकर हम कटिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में हुए दोनों मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है तथा मामले में संलिप्त अपराधियों को जेल भी भेजा गया है.
प्रभात खबर ने उठाया था मामला
बताते चलें कि सीएसपी संचालक की सुरक्षा के मद्देनजर प्रभात खबर ने इस मामले को उठाया था तथा बीते मंगलवार के अंक में खबर का प्रकाशन भी किया था. जिसके बाद खैरा पुलिस हरकत में आई है. हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों की माने तो पूर्व में भी लगातार बैंक की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >