खैरा : थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी नेपाली यादव की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की गुरुवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका के गले पर रस्सी का निशान है, जिस कारण मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार नेपाली यादव की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की शादी 3 वर्ष पहले भौंड गांव निवासी हेमंत यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार से हुई थी. जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही थी तथा बीते 17 अप्रैल को उसका गवना कराया गया था.
मृतका आरती कुमारी के पिता नेपाली यादव ने बताया कि हमें उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन करके यह सूचना दी कि आरती की तबीयत बहुत खराब है. जिसके बाद हम लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
बताते चलें कि उसके गले पर रस्सी से दबाने का निशान है जिसके कारण मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की जाने का आरोप लगाया है. नेपाली यादव ने बताया कि मेरी बेटी तीन-चार दिन पहले घर आई थी. इस दौरान उसने बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है.
हालांकि मैंने सोचा कि पति-पत्नी के बीच का मामला है, और दोनों आपस में सुलह कर लेंगे यह सोचकर हमने उस मामले ज्यादा तूल नहीं दिया था. उसे समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज दिया था. पर हमें यह पता नहीं था कि वह मेरी बेटी की हत्या कर देगा. घटना के बाद परिजन उसके शव को लेकर थाना चले आये.
बताते चलें कि मृतका आरती का पिता नेपाली थाना में वाहन चालक है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गला दबाने की वजह से उसकी मौत हुई है. पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है. वहीं परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का अारोप
बरहट : थाना क्षेत्र के नुमर पंचायत के बनगामा में बुधवार रात संदेहास्पद अवस्था में एक महिला की मौत हो गयी. महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी धनंजय मोदी की पत्नी मीना देवी की मौत बुधवार रात हो गयी. उसके गले पर रस्सी के निशान हैं.
इस बाबत मृतका मीना देवी के पिता नरेश मोदी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि मीना देवी की शादी बरहट थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी नरेश मोदी के पुत्र धनंजय मोदी के साथ विगत 2017 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी.
