प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन : सुरक्षा व्यवस्था रही दुरुस्त, दिन भर चली जांच

सरौन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन एवं लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ बॉर्डर एरिया सील कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के हाई स्कूल के समीप एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया […]

सरौन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई आगमन एवं लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चकाई एवं चंद्रमंडीह थाना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ बॉर्डर एरिया सील कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया.
चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के हाई स्कूल के समीप एवं चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया था. जगह-जगह पर पुलिस नाका लगा कर एसएसबी जवानों के साथ अधिकारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख तलाशी ले रहे थे.
जमुई जिला प्रशासन के निर्देश पर बीते पांच दिनों पूर्व से ही चेक नाका काम करना शुरू कर दिया है. चकाई थाना क्षेत्र में चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर एक चेक नाका बनाया गया है. जिसमें एक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी के साथ एसएसबी जवानों को लगाया गया है.
वहीं चंद्रमंडीह थाना के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के झारखंड-बॉर्डर एवं बासुकीटांड़ के मोड़ के पास एक चेक नाका तैयार कर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है. सभी चेक नाका पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार चांद के आदेश पर एक-एक वीडियोग्राफर की नियुक्ति की गयी है. ताकि प्रत्येक दिनों का वाहन जांच से संबंधित वीडियो फूटेज जिलाधिकारी को भेजा जाना है.
चकाई पुलिस एसएसबी जवानों के साथ सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की कर रही जांच चकाई पुलिस इंस्पेक्टर सह चंदेश्वर पासवान सुबह से ही एसएसबी 40/सी के सहायक कमांडेंट प्रभाकर वैद्य के साथ चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग के हाइ स्कूल के पास चेक नाका में सीमा सील कर सैकड़ों वाहनों की सघन तलाशी ली. वहीं चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के धौवघट पुल के समीप पुलिस अवर निरीक्षक बीडीओ किस्कू एसएसबी जवानों के साथ जांच अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >