समीक्षा बैठक में एनीमिया पर चर्चा

जमुई : सदर अस्पताल अधीक्षक डा. प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान अधीक्षक डा. श्री सिंह ने गत माह किए गए स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा के बाद महिला एवं किशोरी में बढ़ रहे एनीमिया को लेकर काफी चर्चा किया. उन्होंने बताया की खून की […]

जमुई : सदर अस्पताल अधीक्षक डा. प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान अधीक्षक डा. श्री सिंह ने गत माह किए गए स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा के बाद महिला एवं किशोरी में बढ़ रहे एनीमिया को लेकर काफी चर्चा किया.

उन्होंने बताया की खून की कमी महिलाओं में अधिक होती है. जो गंभीर बीमारी का लक्षण है. इस दौरान थोड़ी सी बरती गई लापरवाही जानलेवा साबित भी हो सकती है.
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं एवं अन्य लोगों में एनीमिया से निजात दिलाने को लेकर सरकार के द्वारा बीते कई वर्षों से ढेर सारे कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. जो अस्पताल से लेकर आंगनवाड़ी केंद्र तक संचालित हो रहा है. उन्होंने बताया कि अगर रोगी खानपान एवं आहार व्यवहार पर सही तरीके से ध्यान दे तो काफी हद तक ऐसे बीमारी से बचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >