वाहनों की छत पर लोग कर रहे सवारी नहीं हो रहा परिवहन नियमों का पालन

जमुई : दिन-प्रतिदिन घटना-दुर्घटना होने के बावजूद भी जिले में परिवहन नियमों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है. वाहन चालक नियम को तोड़कर अपने काम को अंजाम देने में लगे है. वाहन चालकों के इस कारगुजारी का नुकसान भाेले-भाले लोगों को उठाना पड़ा रहा है. बताते चलें कि जिले की अधिकतर सड़कों पर वाहन […]

जमुई : दिन-प्रतिदिन घटना-दुर्घटना होने के बावजूद भी जिले में परिवहन नियमों का अनुपालन नहीं हो पा रहा है. वाहन चालक नियम को तोड़कर अपने काम को अंजाम देने में लगे है. वाहन चालकों के इस कारगुजारी का नुकसान भाेले-भाले लोगों को उठाना पड़ा रहा है.

बताते चलें कि जिले की अधिकतर सड़कों पर वाहन चालकों की मनमानी नित्य देखने को मिल जाती है. बावजूद अधिकारी के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जाता है. परिणामस्वरूप वाहन चालक अंदर ठूंस-ठूंस कर यात्रियों को भरने के बाद भी नहीं रुकते हैं. इसके बाद यात्री को वाहन के छत सहित पीछे में लटका कर धड़ल्ले से अपने गंत्वय की ओर चल पड़ते हैं.
नाबालिग भी चलाते है वाहन: प्रशासनिक उदासीनता के कारण कई नाबालिग चालक भी धड़ल्ले से वाहन को चलाने में लगे रहते है. प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में इस पर अंकुश लगाने की बात अवश्य किया जाता है. लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरित नजर आता है. लोग बताते हैं परिवहन नियम का अनुपालन नहीं होने के कारण भी घटना-दुर्घटना में वृद्धि हो रहा है.
कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी
इस बाबत पूछे जाने पर जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार बताते हैं कि इसे लेकर समय-समय पर छापेमारी चलाया जाता है. इस दौरान कई वाहन चालकों पर कार्रवाई भी किया गया है. आगे भी इस दिशा में ठोस कार्रवाई कर इसपर रोक लगायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >