जमुई : सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत

खैरा (जमुई) : खैरा-सोनो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 333 पर स्थित नरियाना पुल पर शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो कांवरियाें की मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी कांवरिये झारखंड के गढ़वा जिले के रहनेवाले हैं तथा देवघर से पूजा कर राजगीर जा रहे थे. इसी क्रम में नरियाना […]

खैरा (जमुई) : खैरा-सोनो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 333 पर स्थित नरियाना पुल पर शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो कांवरियाें की मौत हो गयी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी कांवरिये झारखंड के गढ़वा जिले के रहनेवाले हैं तथा देवघर से पूजा कर राजगीर जा रहे थे. इसी क्रम में नरियाना पुल पर बैरियर से टकरा कर वाहन की छत पर बैठे छह लोग घायल हो गये, जिनमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि चार अन्य को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >