पहले भी हुआ था अपहरण, फिरौती के बाद हुई थी रिहाई

लक्ष्मीपुर. मटिया से बीते शाम गोपाल मंडल के अपहरण के बाद उसके परिजन भयभीत हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहृत गोपाल मंडल एवं उसके भाई शंभु मंडल एवं गणेश मंडल के साथ पूर्व में भी इस प्रकार की घटना घटित हो चुका है. वर्ष 2012 में अपराधियों ने तीनों भाई का अपहरण कर […]

लक्ष्मीपुर. मटिया से बीते शाम गोपाल मंडल के अपहरण के बाद उसके परिजन भयभीत हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहृत गोपाल मंडल एवं उसके भाई शंभु मंडल एवं गणेश मंडल के साथ पूर्व में भी इस प्रकार की घटना घटित हो चुका है.
वर्ष 2012 में अपराधियों ने तीनों भाई का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद तीन लाख की फिरौती देने के बाद छोड़ा गया था. इसके बाद अपराधियों ने चिमनी भट्ठा चलाने के लिए लेवी की मांग की थी तथा नहीं देने पर 19 मार्च 2014 को हथियार से लैस अपराधियों ने चिमनी भट्ठा पर धावा बोलकर तोड़-फोड़ कर काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी. इसके पश्चात बगल के चिमनी मालिक धरवा निवासी निराला यादव का अपहरण कर लिया था.
जिसे भी फिरौती की मोटी रकम चुकाने के बाद ही रिहा किया. लोगों की मानें इन सभी घटना में टनटन मिश्रा गिरोह का ही हाथ रहा है. अब पुन: उसी घटना की पुनरावृत्ति होने के बाद परिजन किसी अनहोनी को लेकर सशंकित हैं तथा गोपाल के सकुशल रिहाई की दुआ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >