उग्र ग्रामीण कर रहे थे मुआवजे की मांग

सोनो: थाना क्षेत्र के सोनो-चकाई राष्ट्रीय राजमार्ग 333 के बेलाटंड के पास एक अनियंत्रित पिकअप भान ने 12 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी. इस कारण मौके पर ही किशोर की मौत हो गयी. किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम कर रहे आक्रोशित […]

सोनो: थाना क्षेत्र के सोनो-चकाई राष्ट्रीय राजमार्ग 333 के बेलाटंड के पास एक अनियंत्रित पिकअप भान ने 12 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी. इस कारण मौके पर ही किशोर की मौत हो गयी. किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व चंद्रमंडी थानाध्यक्ष बिजय कुमार यादवेंदु के समझाने-बुझाने व प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत आर्थिक सहायता देने के बाद जाम टूटा.

जाम लगभग दो घंटा तक रहा. इस कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. घटना के बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ढोढरी गांव के प्रकाश मंडल का 12 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार झूमराज स्थान पूजा करने गया था.

पूजा कर वह लौट रहा था.तभी उक्त स्थल पर अनियंत्रित पिकअप भान ने जोरदार धक्का मार दिया. इस कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे.थानाध्यक्ष द्वय द्वारा समझा-बुझाकर जाम हटवाया . पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >