बन गयी सरकार, अब विकास की आस

जमुई : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए चुनाव कराया गया. मतगणना के पश्चात रेखा देवी को मुख्य पार्षद व राकेश कुमार को उप मुख्य पार्षद के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया.जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम समाहरणालय संवाद कक्ष […]

जमुई : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए चुनाव कराया गया. मतगणना के पश्चात रेखा देवी को मुख्य पार्षद व राकेश कुमार को उप मुख्य पार्षद के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया.जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम समाहरणालय संवाद कक्ष में प्रभारी अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार शर्मा द्वारा सभी पार्षदों को सुबह 10:30 बजे शपथ दिलायी गयी.

इसके पश्चात मुख्य पार्षद के लिए वार्ड नंबर 24 की पार्षद रेखा देवी व वार्ड नंबर 30 की पार्षद पूनम कुमारी ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्र के जांच के पश्चात मतदान कराया जायेगा.मतदान संपन्न होने के पश्चात मतगणना करायी गयी और मतगणना के पश्चात 30 मत में से रेखा देवी को 16 तथा पूनम कुमारी को 14 मत प्राप्त हुआ.

दो मत से रेखा देवी को मुख्य पार्षद के पद पर विजयी घोषित किया गया. उप मुख्य पार्षद के लिए वार्ड नंबर 19 के नगर पार्षद राकेश कुमार और वार्ड नंबर 14 की नगर पार्षद रीना कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.नामांकन पत्र की जांच के पश्चात उप मुख्य पार्षद के लिए कराये गये मतदान में राकेश कुमार को 17 और रीना देवी को 13 मत प्राप्त हुआ. मतगणना के पश्चात राकेश कुमार को उप मुख्य पार्षद के पद पर 4 मत से विजयी घोषित किया गया. इसके पश्चात उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी द्वारा रेखा देवी को मुख्य पार्षद और राकेश कुमार को उप मुख्य पार्षद के पद पर विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया गया व पद और गोपनीयता की भी शपथ दिलायी गयी.

इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में लखीसराय के उप विकास आयुक्त रमेश कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-र्जन पदाधिकारी सुनील कुमार मौजूद थे.

जीत की खबर मिलते ही उछल पड़े समर्थक

मुख्य पार्षद का परिणाम आते ही रेखा देवी के समर्थक उछल पड़े. अत्यधिक खुशी में जश्न मनाने में लोग कुछ देर के लिए कानून को भी ताक पर रख दिया.भीड़-भाड़ वाले कचहरी चौक पर ही लोग पटाखा छोड़ने लगे.वैसे तो शुक्रवार को परिणाम जानने को लेकर ही लोग कचहरी चौक पर पहुंचे थे.परिणाम आते ही समर्थक सड़क पर खुशी व्यक्त करने लगे.हालांकि जिला प्रशासन द्वारा मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर सुरक्षा का अच्छा इंतजाम किया गया था.पुलिस अधिकारी के द्वारा समाहरणालय की ओर जाने वाली सड़क पर बैरियर लगा दिया गया था. अधिकारी और प्रेस के लोगों को छोड़कर अन्य वाहन और लोगों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया था. लेकिन दोनों खेमा के समर्थक समाहरणालय की और जाने को लेकर लगातार प्रयासरत दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >