जमुई : जिले के बरहट प्रखंड स्थित चंद्रशेखर नगर के सभागार में परिवार विकास,कृषि विज्ञान केंद्र जमुई,चाइल्ड फंड इंडिया तथा चाईल्ड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के कार्यक्रम समन्वयक डा.सुधीर कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और उसे बचाना काफी जरुरी है.
कृषि वैज्ञानिक डा.चंचल कुमार ने कहा कि परम्परागत जल श्रोत का जीर्णोद्धार करके और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण का समुचित तरीके से संरक्षण किया जा सकता है.परिवार विकास के प्रमुख भावानंद जी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने के लिए हमे अपने दैनिक जीवन के आदतों में बदलाव लाना होगा और प्राक्रितिक संसाधनों के दुरुपयोग पर भी रोक लगानी होगी.इस अवसर पर नंदलाल सिंह,राजेश कुमार,प्रमोद कुमार,रविरंजन,पंकज कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
