Jackal Attack: बाघ के बाद अब गीदड़ों का इस जिला में आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

Jackal Attack- बिहार में बाघ के बाद अब गीदड़ ने लोगों का शिकार शुरू कर दिया है. पिछले दिनों आदमखोर बाघ से जहां बगहा इलाके के लोगों में दहशत देखा गया, वहीं इन दिनों लखीसराय और दरभंगा जिले में लोगों को गीदड़ का डर सता रहा है. इन दोनों जिलों में गीदड़ ने करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया है.

Jackal Attack- लखीसराय के सदर थाना क्षेत्र में गीदड़ के हमले के लगातार कई मामले सामने आये हैं. गीदड़ के हमले से घायल लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. अबतक करीब दर्जन भर लोगों को गीदड़ अपना शिकार बना चुका है. गीदड़ के आतंक से लोगों में दहशत है. गीदड़ का आतंक यहां इस कदर बढ़ गया है कि लोग अब घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं. पिछले पांच दिनों में करीब दर्जन भर लोगों को गीदड़ ने अपना शिकार बनाया है. कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >