Chhath Video: छठ के मौके पर ITC सनराइज ने पेश किया खास वीडियो, पूजा के सांस्कृतिक महत्व के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा

Chhath Video: छठ पूजा की खुशी को दोगुना करने के लिए ITC सनराइज स्पाइसेज की ओर से खास म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया है. म्यूजिक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेता राजेश कुमार और नेहा मर्दा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं.

Chhath Video: छठ पूजा की खुशी को दोगुना करने के लिए ITC सनराइज स्पाइसेज की ओर से खास म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया है. म्यूजिक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेता राजेश कुमार और नेहा मर्दा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. भोजपुरी गायिका देवी की आवाज में पेश किए गए इस म्यूजिक वीडियो में परिवार के साथ छठ पूजा के गहरे बंधन और इसके सांस्कृतिक महत्व को खूबसूरती से दर्शाया गया है.

पूर्वी भारत में मसाला के प्रमुख ब्रांड ITC लिमिटेड के सनराइज स्पाइसेस ने छठ पूजा के मौके पर इस खास वीडियो को पेश किया है. बिहार में छठ पूजा मनाने के लिए यह म्यूजिक वीडियो कंपनी के ऊर्जा का वरदान कैंपेन के तहत पेश किया गया है. वीडियो में बिहार के इस सबसे लोकप्रिय पर्व के गहरे सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया है. इसी के साथ ही वीडियो में बिहार की परंपराओं और छठ पूरा से जुड़े पारिवारिक बंधन को भी दर्शाया गया है. इस म्यूजिक वीडियो का मकसद युवा पीढ़ी को इस खास त्योहार का महत्व समझाने और इसे अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है.

म्यूजिक वीडियो को प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी की आवाज में प्रस्तुत किया गया है. इस म्यूज़िक वीडियो में लोकप्रिय अभिनेता राजेश कुमार और नेहा मर्दा ने भी अच्छी भूमिका निभाई है. वीडियो में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है जो अपने बच्चों को छठ पूजा की परंपराओं के बारे में बताता है. वीडियो में छठ पूजा की मूल भावना को भी प्रदर्शित किया गया है. छठ पर्व पर पूरा परिवार सूर्य देव का सम्मान करने और साथ ही सेहत, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद लेने के लिए एक साथ आता है, वीडियो में इसी पारिवारिक एकता को दर्शाने के लिए पीढ़ियों के बीच के बंधन पर फोकस किया गया है.

‘ऊर्जा का वरदान’ ITC सनराइज स्पाइस के एक खास मिशन का अहम हिस्सा है. इस मिशन में बिहार के लोगों से जुड़ने और इस राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पेश करने का प्रयास किया गया है. इस साल, ब्रांड की पहल मसालों से आगे बढ़कर न केवल त्यौहारी व्यंजनों के बेहतरीन स्वाद को पेश कर रही है, वहीं यह कहानी और संगीत के माध्यम से छठ पूजा की परंपरा और अनुष्ठानों को लेकर आम लोगों के बीच गहरी समझ विकसित कर रहा है.

यहां देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >