IPS Harshvardhan Dead Body: पैतृक गांव पहुंचा IPS हर्षवर्धन सिंह का पार्थिव शरीर, चाचा बोले- घर का दीपक बुझ गया

IPS Harshvardhan Dead Body: सहरसा के लाल आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

IPS Harshvardhan Dead Body: कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जॉइनिंग पर जा रहे आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की बीते रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वे मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे. घटना के बाद आज उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया. आज यानी 03 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. उनकी उम्र महज 26 साल थी.

अंतिम विदाई से पहले दी गई सलामी

सहरसा के लाल को अंतिम विदाई देने से पहले सलामी दी गई. इस दौरान डीआईजी मनोज कुमार, एसपी हिमांशु कुमार सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. आईपीएस हर्षवर्धन के छोटे भाई आनंद वर्धन ने उन्हें मुखाग्नि दी. हर्षवर्धन सहरसा जिले के काशनगर ओपी थाना क्षेत्र के फतेहपुर पड़रिया गांव के रहने वाले थे. आज जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो उठा.

ALSO READ: Bihar News: गुड न्यूज! बिहार में 2000 किमी लंबी सड़क का होगा निर्माण, राज्य सरकार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

दशहरा के पहले गांव आए थे हर्षवर्धन

IPS हर्षवर्धन के रिश्ते में लगने वाले चाचा ने कहा, “ये हमारे घर का दीप था, रोशन था, जो आज समाप्त हो गया. कैसे समाप्त हुआ इसकी समीक्षा सरकार कर सकती है. आज हम लोग का दीप बुझ गया. ये दशहरा के पहले आए थे. दो दिन रुके थे. फिर ननिहाल गए थे. वहां से वापस चले गए थे. इनके पिता मध्य प्रदेश में नौकरी करते हैं तो कभी कभी आते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >