भारतीयों की विदेशी विश्वविद्यालय की डिग्री में भी अब बिहार सरकार में मिलेगी नौकरी, जानें क्या है अपडेट

ऐसे उम्मीदवार जो कि भारतीय हैं और मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री लिया है वे बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं.

विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री रखने वाले भारतीयों को अब बिहार में सरकारी नौकरी मिलेगी. राज्य सरकार ने अपने पूर्व के नियमों में बदलाव करते हुए फैसला लिया है कि ऐसे उम्मीदवार जो कि भारतीय हैं और मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालयों से डिग्री लिया है वे बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं. शिक्षा विभाग की ओर से त्रिभुवन विश्वविद्यालय और नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय से बिहार के रहने वाले आवेदकों के पास की डिग्री की वैधता के बारे में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से राय मांगी थी.

वहां से राय मिलने के बाद जीएडी ने हालिया अधिसूचना जारी कर “यह निर्णय लिया गया है कि किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से वैध डिग्री रखने वाले बिहार के मूल निवासी सहित एक भारतीय नागरिक अब बिहार सरकार की नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >