संविधान की झांकी
संविधान की झांकी ने खींचा सबका ध्यान
गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संविधान आधारित भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी. झांकी में भारत के संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों को खूबसूरती से दर्शाया गया. तिरंगे रंगों से सजी इस झांकी ने देश की लोकतांत्रिक विरासत का संदेश दिया. समारोह में मौजूद लोगों ने झांकी को खूब सराहा और कैमरों में इन पलों को कैद किया.
राष्ट्र निर्माण
ज्ञान से राष्ट्र निर्माण की झलक
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सजी यह झांकी भारत की ज्ञान और शिक्षा की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है. ऋषि के रूप में सजी प्रतिमा प्राचीन भारतीय ज्ञान-विज्ञान और गुरुकुल परंपरा की याद दिलाती है. झांकी के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा, संस्कृति और भारतीय विरासत की झलक आकर्षण का केंद्र बनी. तिरंगे की सजावट के बीच निकली इस झांकी ने दर्शकों को ज्ञान से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया.
दिव्यांगजनों
दिव्यांगजनों के पुनर्वास का संदेश देती झांकी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुनियाद केंद्र की झांकी ने दिव्यांगजनों के लिए फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सेवाओं को प्रमुखता से दर्शाया. झांकी में उपचार और पुनर्वास के जरिए दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया गया. सामाजिक कल्याण विभाग की इस प्रस्तुति ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की. तिरंगे रंगों से सजे समारोह में यह झांकी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी.
अग्निशमन विभाग
आपदा में मदद का संदेश देती अग्निशमन विभाग की झांकी
गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बिहार अग्निशमन सेवा की झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. झांकी में आग, सड़क हादसे और अन्य आपात स्थितियों में त्वरित मदद के लिए 101 और 112 हेल्पलाइन का संदेश दिया गया. आधुनिक बचाव उपकरणों और जागरूकता प्रदर्शनों के जरिए लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी गई. सुरक्षा और जनसेवा की थीम पर सजी यह झांकी समारोह की सबसे प्रभावशाली प्रस्तुतियों में शामिल रही.
आपदा प्रबंधन
सटीक मौसम की जानकारी, आपदा से बचाव की तैयारी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौसम और आपदा प्रबंधन से जुड़ी आकर्षक झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा. झांकी में सटीक मौसम पूर्वानुमान, निगरानी, पूर्व सूचना और पूर्व चेतावनी की व्यवस्था को दर्शाया गया है. मेघ मित्र और मौसम संबंधी तकनीक के जरिए समय पर जानकारी उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया. आपदा से पहले तैयारी और सतर्कता के जरिए लोगों को सुरक्षित रखने की दिशा में बिहार की पहल को झांकी में दिखाया गया.
समृद्ध विरासत
कृषि विभाग की झांकी
खेती में तकनीक का तड़का, दिखी नए बिहार की तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि विभाग की झांकी ने सबका ध्यान खींचा. झांकी में किसान और आधुनिक कृषि तकनीकों के बेहतर तालमेल को दर्शाया गया. ड्रोन तकनीक के जरिए खेती को स्मार्ट और आसान बनाने का संदेश दिया गया. कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीक से किसानों की समृद्धि की तस्वीर झांकी में नजर आयी.
