मुजफ्फरपुर: प्रेम प्रसंग से खफा युवती के परिजनों ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, युवक की स्थिति गंभीर

प्रेमिका के परिजनों ने पहले अगवा किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट काटने से पहले प्रेमिका के परिजनों ने उससे सोने की चेक, सोने की अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिये. फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है.

मुजफ्फरपुर. शहर में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काट लेने की वारदात हुई है. नगर थाने के गोला बांध रोड निवासी इस युवक को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पहले अगवा किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट काटने से पहले प्रेमिका के परिजनों ने उससे सोने की चेक, सोने की अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिये. फिलहाल युवक बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. डॉक्टर के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले को लेकर युवक की मां ने युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाने ने शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

पिता की बीमारी का बहाना बनाकर प्रेमिका ने फोन कर बुलाया

इधर, थाने को दिये आवेदन में युवक की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटा और आरोपित की बेटी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इससे खफा होकर लड़की के परिजनों ने लड़की पर दबाव डालकर उससे फोन कॉल करवाया. सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने उसके बेटे को अपने घर बुलाया. उसने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है. इसके बाद उनका बेटा घर से जिम जाने के बदले युवती के घर जा रहा था. इसी बीच युवती के भाई ने उसे अगवा कर लिया और अपनी दुकान में बंद कर उसके साथ मारपीट की. लड़के की मां ने कहा कि यह पूरी साजिश लड़की की मां ने रची है. वहीं उनके बेटे का उन लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट लिया.

Also Read: पिंडदान में ओल (सूरण), केला और मीन का क्या है महत्व, भगवान राम ने मांस से किसका किया था पिंडदान

युवक की स्थिति गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, मौके का ए वारदात पर युवती की मां और पिता दोनों मौजूद थे. लड़का किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और फिलहाल पीड़ित अर्जुन कुमार का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस युवक के पिता निर्मल कुमार के आवेदन के बाद पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब तक लड़के का बयान नहीं लिया जा सका है. इधर आरोपित परिवार इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >