खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का घेरा...रक्षाबंधन पर पटना में दिखा अलग अंदाज

पटना में खान सर ने रक्षाबंधन का त्योहार छात्राओं के साथ धूमधाम से मनाया. उनकी कलाई सैकड़ों राखियों से भर गई और खाने-पीने का खास इंतजाम भी किया गया था. हाल के विवादों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

Khan Sir Rakhi Celebration : देशभर में चर्चित शिक्षक खान सर का रक्षाबंधन मनाने का अंदाज भी हर साल सुर्खियों में रहता है. पटना में इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में उनकी छात्राएं उन्हें राखी बांधने पहुंचीं. किसी ने भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधी, तो किसी ने मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं. देखते ही देखते खान सर की कलाई एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों राखियों से भर गयी.

कलाई पर सैकड़ों राखियां, छात्राओं ने बांधी प्यार की डोर

हर साल की तरह इस बार भी खान सर की छात्राओं के लिए रक्षाबंधन का आयोजन खास रहा. छात्राएं उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधती नजर आयीं. खान सर ने भी अपनी छात्राओं को बहनों की तरह मानते हुए पूरे उत्साह के साथ राखी बंधवायी.

रक्षाबंधन के दौरान खान सर की कलाई पर इतनी राखियां नजर आयीं कि यह दृश्य अपने आप में खास बन गया. उनके छात्रों के बीच हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है.

खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का सुरक्षा घेरा

इस बार आयोजन में सुरक्षा का भी खास इंतजाम नजर आया. खान सर के चारों तरफ महिला बाउंसरों का सुरक्षा घेरा था. हाल के दिनों में सामने आये विवादों को देखते हुए माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति नहीं बने, इसके लिए महिला बाउंसरों को तैनात किया गया था. सुरक्षा घेरे के बीच छात्राएं बारी-बारी से खान सर को राखी बांधती रहीं और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया.

राखी के बाद छात्राओं के लिए खास खाने का इंतजाम

खान सर का रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा. छात्राओं के खाने-पीने का भी खास इंतजाम किया गया था. उनके लिए अलग से फूड काउंटर लगाये गये थे, जहां कई तरह के व्यंजन और खाने-पीने की चीजें उपलब्ध थीं.

फूड काउंटर पर गुलाबजामुन, पिज्जा, गोलगप्पे समेत कई तरह के व्यंजन मौजूद थे. राखी बांधने के बाद छात्राओं ने इन व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया.

गुरु-शिष्य से भाई-बहन के रिश्ते तक

पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को पढ़ाने वाले खान सर रक्षाबंधन के दिन अपनी छात्राओं के लिए भाई की भूमिका में नजर आते हैं. हर साल बड़ी संख्या में छात्राओं का राखी बांधने पहुंचना इस आयोजन को खास बनाता है.

इसे भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर अचानक रौशन आनंद ने किया ऐलान, जानिए क्यों दान करेंगे अपनी आधी संपत्ति



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >