आरा में भीषण सड़क हादसा, ऑटो में ट्रक ने मारा धक्का, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 3 बच्चों की हालत गंभीर

आरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोइलवर थाना क्षेत्र के पटना बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया काली मंदिर के समीप एक ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया. जहां पर तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं तीन बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

आरा. बिहार के भोजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोइलवर थाना क्षेत्र के पटना बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया काली मंदिर के समीप एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी वीभत्स थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इधर इस घटना में ऑटो में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक आपस मे पति-पत्नी और उनकी पुत्री है. जबकि घायलों में तीन मृतक के पुत्र-पुत्री हैं. दो अन्य सवारी पटना जिले के नौबतपुर के बताए जा रहे हैं.

पति-पत्नी और बच्चे की मौत

मृतकों की पहचान कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी स्व0 भगवान राय के 38 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर राय उनकी पत्नी 32 वर्षीय संध्या देवी और उनकी 18 वर्षीय पुत्री छोटी के रूप में की गई है. इधर जख्मियों में मृतक तारकेश्वर की बेटी 17 वर्षीय खुशी कुमारी, 13 वर्षीय नीति कुमारी और 10 वर्षीय बेटा विश्वकर्मा है. वहीं दो अन्य जख्मियों की पहचान पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तिसखोरा महमदपुर निवासी विन्देश्वरी शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी संजू देवी के रूप में की गई है.

Also Read: बिहार के खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या, बगीचे से शव बरामद, घटना की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों में कोहराम

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों और शवों को पीएचसी कोइलवर लाया गया. जहां पर जख्मियों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. इधर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और तीन के बुरी तरह जख्मी होने की खबर मिलते ही परिजनों और इलाके में कोहराम मच गया. लोग आनन फानन में पीएचसी कोइलवर पहुंचे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पटना बक्सर फोरलेन पर शव रखकर जाम कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >