Holiday 2021 : अगले साल बिहार सरकार देगी एक दिन अधिक छुट्टी, जानें कुल कितने दिन रहेगा दफ्तरों में अवकाश

राज्य कैबिनेट की बैठक में राजकीय अवकाशों की स्वीकृति दी गयी. राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और सभी राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कार्यपालक आदेश के तहत कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है.

पटना. सरकारी कार्यालयों में अगले साल कुल 40 अवकाश घोषित किये गये हैं, जो इस साल की तुलना में एक दिन अधिक है. हालांकि, घोषित छह अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं.

राज्य कैबिनेट की बैठक में राजकीय अवकाशों की स्वीकृति दी गयी. राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालयों और सभी राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कार्यपालक आदेश के तहत कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है.

इनमें एक अवकाश रविवार को पड़ रहा है. इसके अलावा प्रतिबंधित-ऐच्छिक अवकाश के रूप में कुल 20 दिनों की छुट्टी स्वीकृत की गयी है, जिनमें अधिकतम तीन अवकाशों का उपभोग मान्य है.

ऐच्छिक अवकाश में चार दिन रविवार पड़ रहा है. इसके अलावा एनआइए एक्ट के तहत कुल 21 दिनों के अवकाश की स्वीकृति दी गयी है.

एनआइए एक्ट में भी एक दिन का अवकाश रविवार को पड़ रहा है. साथ ही वार्षिक बैंक लेखाबंदी के लिए पहली अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >