हाजीपुर : बैंक से ₹26 हजार निकालकर लौट रहे युवक को घेरा, चाकू दिखाकर उड़ाए रुपये

Hajipur Robbery News : महनार में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर 26 हजार रुपये लूटे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hajipur Robbery News : हाजीपुर के महनार थाना क्षेत्र के नगर परिषद थाना मोड़ से उत्तर स्थित गली में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से चाकू के बल पर 26 हजार रुपये लूट लिए. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

एसबीआई से निकाले थे 26 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या-15 टांडा चौरी निवासी रामकृपाल महतो गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की महनार शाखा से 26 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान थाना मोड़ से उत्तर संत जोसेफ हाई स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया.

चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित रामकृपाल महतो के अनुसार दोनों बदमाशों ने चाकू सटाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जेब में रखे 26 हजार रुपये छीन लिए. उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों की धमकी के कारण वह कुछ नहीं कर सके. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए.

घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी घटना

रामकृपाल महतो ने बताया कि घटना के समय उनके मोबाइल में रिचार्ज नहीं था. इसलिए वह तुरंत पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को सूचना नहीं दे सके. वह सीधे घर पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद रात में महनार थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

शिकायत मिलने के बाद महनार थाना पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस बदमाशों के भागने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

एसडीपीओ ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि छिनतई की घटना को लेकर लिखित शिकायत मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read : हाजीपुर : महुआ बाजार के बैंक में रात में उठा धुआं, शॉर्ट सर्किट से लगी आग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >