HAJIPUR NEWS. भगवानपुर में ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर हरि गांव निवासी रघुवीर पासवान के 36 वर्षीय पुत्र बबलू पासवान के रूप में हुई

भगवानपुर. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक के समीप रविवार की देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद वहां आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

घटना के वक्त अपने घर जा रहा था युवक

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर हरि गांव निवासी रघुवीर पासवान के 36 वर्षीय पुत्र बबलू पासवान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब ग्यारह बजे बबलू एनएच 22 के भगवानपुर अड्डा चौक की तरफ से बाइक से अपने घर महमदपुर हरि गांव जा रहा था. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक का चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर मौके से भाग निकलने में सफल रहा. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANGESH GUNJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >