हाजीपुर को नगर निगम में उत्क्रमित करने की समीक्षा

नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता जिले में नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों के उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई.

हाजीपुर. नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता जिले में नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों के उत्क्रमण एवं क्षेत्र विस्तार से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई. बैठक में नये नगर पंचायत और नगर परिषद के गठन तथा नगर परिषद के नगर निगम में उत्क्रमण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस दौरान समिति के सदस्यों, सभी प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों ने अपना-अपना सुझाव दिया. समीक्षा के क्रम में वैशाली, भगवानपुर, सराय तथा बिदुपुर को नगर पंचायत के रूप में गठित करने का सुझाव सामने आया. साथ ही लालगंज नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त, सबसे महत्वपूर्ण नगर परिषद हाजीपुर को नगर निगम में उत्क्रमित करने पर गहन चर्चा हुई. बैठक के अंत में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में भरकर अगली बैठक तक उपलब्ध कराएं, ताकि राज्य सरकार को समय पर विवरण प्रतिवेदन सहित भेजा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >