गोली लगने से महिला की मौत

नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा छिपी टोला स्थित एक घर में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से महिला की मौत हो गयी. इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां पर जुट गये. परिजन महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गयी. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा छिपी टोला निवासी अर्जुन पासवान की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गयी है.

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा छिपी टोला स्थित एक घर में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से महिला की मौत हो गयी. इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां पर जुट गये. परिजन महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गयी. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा छिपी टोला निवासी अर्जुन पासवान की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गयी है. इस संबंध में मृतका के पति अर्जुन पासवान ने बताया कि उसके दो मंजिले घर में नीचे मां, बहन और भाई रहते हैं और वह अपनी पत्नी के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है. गुरुवार को वह एक श्राद्ध में गया था, लेकिन वहां खाना नहीं खाया था. रात लगभग 11 बजे वह घर पहुंचा और पत्नी गुड़िया देवी से खाना मांगा. इसके बाद वह घर के आंगन में लगे चापाकल से पानी लेने गयी थी. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी. यह देख उसकी सास के शोर मचाने पर मृतका के पति और घर के अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि उसके सिर से खून निकल रहा है. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर के पीछे गोली लगने से मौत हो गयी है. इसकी सूचना मिलते ही मृतका के घर पर कोहराम मच गया. मृतका के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सदर-वन सुबोध कुमार के साथ नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. छानबीन के दौरान सदर एसडीपीओ ने मृतका के पति और उसके सास से घटना की जानकारी ली. घटनास्थल पर भी दोनों पदाधिकारी पहुंचे. इस दौरान घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गयी. एफएसएल की टीम ने भी मृतका के घर पर पहुंच कर सैंपल अपने साथ लेकर चली गयी. मृतका का पति एडीजे-4 का है निजी चालक मृतका का पति अर्जुन पासवान हाजीपुर कोर्ट के एडीजे-4 न्यायालय में एक जज के निजी चालक के रूप में काम करता है. घटना के बाद घर पर आसपास के काफी लोग पहुंचे गये. इलाके में यह चर्चा भी है कि घटना वाली रात घर में पार्टी हुई थी और उसी दौरान विवाद में गोली चलने से गुड़िया देवी की मौत हो गयी है. हालांकि, पुलिस घटना के हर एक बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. दो दिन पहले पड़ोसियों से हुआ था विवाद मृतका के पति ने सदर अस्पताल में पूछताछ के दौरान मीडियाकर्मियों को बताया कि पड़ोसी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता है. दो दिन पहले भी पड़ोसियों से पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था. पड़ोसी के बेटे ने आंगन में उल्टी कर दी थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान पत्नी को धमकी भी दी थी. परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गयी है. दो पड़ोसियों को लिया गया हिरासत में घटना के बाद जांच-पड़ताल के दौरान नगर थाना पुलिस दो पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान मृतका के दो पड़ोसियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. हर बिंदु पर हो रही है जांच नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा छिपी टोला स्थित एक घर पर गुरुवार देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. महिला के सिर में पीछे गोली लगने से उसकी मौत हुई है. सूचना मिलते पुलिस मृतका के घर पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की है. मृतका के पति और घर के अन्य लोगों से भी पूछताछ के बाद घटना के हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है. सुबोध कुमार, एसडीपीओ सदर-वन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >