hajipur news. फंदे से लटककर आत्महत्या के मामले में युवक की पत्नी गिरफ्तार

राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार को 40 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर में मिला था, मामले में मृतक के छोटे भाई ने मृतक के पत्नी, ससुराल व दो सालों पर प्राथमिकी करायी है

राजापाकर. थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सोमवार को 40 वर्षीय युवक की फांसी से लटके मिले शव मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के आवेदन के आधार पर पत्नी सहित चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी करायी है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पत्नी को जले भेज दिया है.

मृतक के छोटे भाई नितेश कुमार ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उसका भाई चंदन कुमार सिंह 2016 में राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में जमीन खरीद कर मकान बनाकर अपनी पत्नी सुषमा देवी के साथ रहता था. उस समय भाभी सुषमा देवी जीविका में राजापाकर में काम करती थी. वर्ष 2023 में सुषमा देवी की बदली पातेपुर में हो गया. उसने बताया कि सुषमा देवी व महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी उनके पिता भूपेंद्र सिंह, भाई चिरंजीव कुमार एवं प्रकाश कुमार उसके भाई के साथ बराबर गाली- गलौज करते थे तथा पैसे के लिए दबाव देते रहते थे. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे.

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया है कि सोमवार को मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई ने पत्नी, ससुर व दोनों सालाें के दबाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. नितेश कुमार ने सुषमा देवी, भूपेंद्र सिंह, चिरंजीव कुमार, प्रकाश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी करते हुए पत्नी सुषमा को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है.

वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ जांच जारी है. जो भी दोषी व्यक्ति पाए जाएंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जएगी. सुषमा कुमारी को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >