अपराध नियंत्रण के साथ इंसानियत की मिसाल: डायल 112 ने बेसहारा बुजुर्ग महिला को पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने, परिजनों की तलाश जारी

वैशाली जिले की पुलिस ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है. डायल-112 और बिदुपुर थाने की पुलिस ने एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को सुरक्षित वृद्धाश्रम पहुंचाया है. पुलिस अब महिला के परिजनों की तलाश में जुटी है.

Hajipur News: वैशाली जिले में डायल-112 और स्थानीय पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है. शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब 70 वर्ष की एक बेबस बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था में इधर-उधर भटक रही है. सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा डायल-112 की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बिदुपुर थाने पहुंचाया.

थाने में दर्ज किया गया सनहा, महिला सिपाहियों ने की तीमारदारी

थाने में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बुजुर्ग महिला से नाम, पता और परिजनों के बारे में काफी पूछताछ की गई, लेकिन अत्यधिक उम्र और कमजोर मानसिक व शारीरिक स्थिति के कारण वह अपनी पहचान और घर का पता बताने में पूरी तरह असमर्थ रहीं. महिला की असहाय स्थिति को देखते हुए बिदुपुर थाने में इस बाबत विधिवत सनहा दर्ज किया गया. रातभर थाने की महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में बुजुर्ग महिला को सुरक्षित ठहराया गया तथा उनके लिए गर्म भोजन, चाय और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई.

शनिवार को पटना के सहारा वृद्धाश्रम में कराया गया सुरक्षित दाखिल

शनिवार की सुबह वरीय पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, बिदुपुर पुलिस की महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला सिपाहियों के विशेष दल की निगरानी में सरकारी वाहन से बुजुर्ग महिला को पटना के गुलजारबाग स्थित 'सहारा वृद्धाश्रम' भेजा गया. वृद्धाश्रम प्रबंधन के साथ आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से वहां आश्रय दिलाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य और देखरेख की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी.

परिजनों की पहचान और खोजबीन में जुटी वैशाली पुलिस

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लावारिस मिली बुजुर्ग महिला के परिजनों की शिनाख्त और उनके गृह जिले का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है. आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों में भी महिला की तस्वीर व विवरण साझा किए गए हैं, ताकि उन्हें उनके परिजनों से मिलाया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि वैशाली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ असहाय, कमजोर और जरूरतमंद नागरिकों की हिफाजत व सेवा के लिए हमेशा तत्पर और पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है.

Also Read: वैशाली: महनार अनुमंडल में गंगा के उफान के बीच प्रशासन अलर्ट; बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई व राहत शिविर सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनकी सबसे अच्छी पकड़ क्राइम और राजनीति की खबरों पर है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

वैशाली: प्रभारी सचिव रचना पाटिल ने की बाढ़ राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा; डीएम संग गंगा ब्रिज व राघोपुर के राहत शिविरों का लिया जायजा

वैशाली: महनार नगर परिषद के 5 वार्डों में घुसा बाढ़ का पानी, 300 से अधिक घर प्रभावित; सभापति रमेश कुमार राय ने राहत सामग्री व सहायता राशि की उठाई मांग

वैशाली: राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत; राशन लाने के दौरान फिसला पैर, नहाते वक्त डूबा युवक

वैशाली: राघोपुर में बाढ़ ने धारण किया विकराल रूप, लगभग सभी गांवों में घुसा गंगा का पानी; 3 लाख की आबादी त्रस्त, न सामुदायिक रसोई शुरू हुई और न बंटी राहत सामग्री

यह भी पढ़ें >