Vaishali News: वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर में आज बुधवार 6 मई को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. शहर में जन गणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा. मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा आयोजित होगी. नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का पट सुबह 4 बजे खुला. इन सभी अपडेट को सूचीबद्ध तरीके से देखें.
आज का दर्शन
नगर महादेव बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे खुलता है. रात्रि 8.30 बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती सुबह 5 बजे और शाम की आरती शाम 7 बजे होती है.
आज का कार्यक्रम
जिले के विभिन्न प्रखंडों में जन गणना के तहत मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा.
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक कम्पार्टमेंटल की परीक्षा दो पालियों में होगी.
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटर कम्पार्टमेंटल की परीक्षा आयोजित होगी.
महुआ में प्रजापति ईश्वरिया विश्व विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
आज बुधवार को सदर अस्पताल में ओपीडी
मेडिकल ओपीडी – डॉ राकेश कुमार, डॉ एके यादव रहेंगे.
सर्जिकल ओपीडी- डॉ पल्लवी रहेंगी.
ओर्थो ओपीडी- डॉ ब्रजेश शरण रहेंगे.
डेंटल ओपीडी- डॉ प्रियंका रहेंगी.
डेंटल ओटी- डॉ दीप्ती सिन्हा रहेंगी.
आई ओपीडी- डॉ दिवाली प्रसाद रहेंगे.
ईएनटी ओपीडी- डॉ जीएस मिश्रा रहेंगे.
स्किन ओपीडी- डॉ निकिता सिन्हा रहेंगी.
टेली मेडिसिन- डॉ पल्लवी (एमओ), डॉ अरविन्द मिश्रा होंगे.
