वैशाली के महिषौर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 साल के किशोर पर पुलिस की कार्रवाई

वैशाली जिले में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Rape of Minor: वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत महिषौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना में गांव के ही 15 वर्षीय किशोर पर आरोप लगाया गया है. घटना के बाद आरोपित और पीड़ित पक्ष के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलने पर महिषौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित किशोर को अपनी अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा है. वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये हैं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

खेलने के दौरान बच्ची को झोपड़ी में ले जाने का आरोप

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि 8 अगस्त को 15 वर्षीय किशोर बच्ची को खेलने के दौरान बहला-फुसलाकर एक झोपड़ी में ले गया. आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजन आरोपित किशोर के घर पहुंचकर मामले के संबंध में पूछताछ करने लगे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद महिषौर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने किशोर को निरुद्ध किया

थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरियां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपित किशोर को निरुद्ध कर लिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये हैं. पुलिस इन साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर मामले की छानबीन कर रही है.

मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में दर्ज होगा बयान

महिषौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरियां ने बताया कि पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है. पीड़िता और आरोपित किशोर की मेडिकल जांच की प्रक्रिया करायी जा रही है. जांच के बाद पीड़िता को बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.

एसपी शुभांक मिश्रा ने दी मामले की जानकारी

वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये गये हैं. एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किये हैं. नाबालिग आरोपित को जुवेनाइल कोर्ट की प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया है. पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

नाबालिगों की पहचान रखी गयी गोपनीय

नाबालिग से जुड़े यौन अपराध के मामले में पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी जाती है. इसी वजह से बच्ची और आरोपित किशोर की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है. पुलिस मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक शाश्वत

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >