वैशाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रसाद लेकर पहुंचे पिता, बेटी को मृत पाया, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Vaishali crime News : वैशाली थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी घटनास्थल पहुंचे.

Vaishali crime News : (दीपक कुमार श्रीवास्तव) वैशाली थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी घटनास्थल पहुंचे. एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

देवघर का प्रसाद लेकर पहुंचे पिता, बेटी को मृत पाया

मृतका की पहचान अर्चना कुमारी (24) के रूप में हुई है. मृतका के पिता अमरनाथ प्रसाद यादव, जो सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के पुनरवारा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 23 मई 2025 को मनपुरा गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र आयुष दिवाकर से हुई थी, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है.

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह देवघर का प्रसाद लेकर बेटी से मिलने पहुंचे. घर पहुंचने पर अर्चना बिस्तर पर पड़ी मिली. जब उन्होंने उठाने का प्रयास किया तो वह मृत अवस्था में थी. उसके नाक और मुंह से झाग निकल रहा था.

Hajipur News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर की ओर से लगातार रुपये की मांग की जाती थी. उन्होंने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले 20 हजार रुपये भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बेटी पर मायके से और पैसे लाने का दबाव बनाया जाता रहा. पैसे नहीं लाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर दो-तीन स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

एफएसएल टीम ने किया वैज्ञानिक निरीक्षण

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल और वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए.

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा. मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान में चेचक का कहर, चौकीहसन की बिंदटोली में हर घर में मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >