हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी पैनी नजर : एसडीओ

लालगंज थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम और तीज पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

लालगंज नगर. लालगंज थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम और तीज पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने, किसी प्रकार से अफवाह फैलाने वालों की शिकायत तुरंत पुलिस से करने की अपील की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, सीओ स्मृति सहनी और थानाध्यक्ष संतोष कुमार उपस्थित थे.

बैठक के दौरान पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि जुलूस निकालने के लिए सभी अखाड़ों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गयी है. डीजे बजाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा राहगीरों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी अखाड़ा के लोगों को अपनी ओर से दस-दस वालंटियर को तैनात रखने का निर्देश दिया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व को लेकर चिन्हित स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. लोगों से शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तुरंत पुलिस से शिकायत करने की अपील की गयी.

बैठक में सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल, सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णानंद झा, लालगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार, करताहां थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद, बिजली विभाग के जेई मनीष कुमार, नगर अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, मुखिया रामप्रवेश सहनी, सरपंच अनिल राय, मनोज यादव, मनोज कुमार, नन्हे खा, चंचल राय, ललन सिंह आदि दर्जनों समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न अखाड़ों के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >