शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात घर जले

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की चकसिंगार पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से सात घर जलकर राख हो गये. घटना बीते रविवार की रात की बतायी गयी है. इस घटना में स्थानीय गौरी राय, रूपम राय, रंजीत राय, नवाब राय, कृष्णा राय, नुनु लाल राय सहित सात लोगों का आशियाना राख में तब्दील हो गया.

राघोपुर. जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र की चकसिंगार पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से सात घर जलकर राख हो गये. घटना बीते रविवार की रात की बतायी गयी है. इस घटना में स्थानीय गौरी राय, रूपम राय, रंजीत राय, नवाब राय, कृष्णा राय, नुनु लाल राय सहित सात लोगों का आशियाना राख में तब्दील हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि अचानक गौरी राय के घर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और लपटों ने आसपास के सात घरों को अपनी आगोश में ले लिया. अगलगी की खबर सुनकर मौके पर स्थानीय राम सिंगार कुमार सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी. जुड़ावनपुर थाना के दमकल कर्मी पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन आग पर जब तक काबू पाया गया तक सात घर जलकर राख हो चुके थे. इस घटना में खटिया, चौकी, टेबल, कुर्सी, पलंग, गेहूं, चावल, कपड़ा, जरूरी के कागजात, साइकिल, नगद रुपये, जेवर अन्य सामान जल गये. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय हवा इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. किसी के लिए घर से कुछ भी निकालना संभव नहीं हो सका. आगे की लपटें इतनी भयानक थी कि वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा था, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने साहस दिखाया तो काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. लोगों को अब भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे जीने की चिंता सता रही है. रामसिंगार राय ने अंचल अधिकारी से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >