hajipur news. स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

जंदाहा थाना क्षेत्र की रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत का मामला, दिलीप पासवान ने चकमहदीन गांव निवासी दिनेश राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है

जंदाहा. जंदाहा थाना क्षेत्र की रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गयी है. इस मामले में चकफरीदाबाद गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ दिलीप पासवान ने चकमहदीन गांव निवासी दिनेश राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया गया है कि वह रसलपुर पुरुषोत्तम पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर कार्य कर रहा है. ड्यूटी के दौरान वार्ड संख्या 17 में कचरा उठाव का फोटो खींचने के बाद एक उपभोक्ता से 30 रुपये यूजर चार्ज लेते हुए आगे बढ़ा तो आरोपित दिनेश राय अपने हाथ में पिस्टल लिए हुए रोक लिया तथा बोला कि तुम पंचायत में बहुत पैसा वसूली करता है. यह बोलते हुए वह पर्यवेक्षक के जेब से 30 रुपया निकाल लिया और जाति सूचक गाली गलौज करने लगा. आरोपित ने उपभोक्ताओं से यूजर चार्ज की वसूली में आधा पैसा देने की बात कहते हुए धमकी दी. बताया कि घटना के वक्त पूर्व वार्ड सदस्य, वर्तमान वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे. दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आरोपित सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते गाली गलौज एवं विभिन्न प्रकार की धमकी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >