हाजीपुर में पायलट प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत: 80 से अधिक उम्र के राशन कार्डधारियों को घर बैठे मिलेगा राशन

Ration Home Delivery : इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से हाजीपुर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी. हाजीपुर प्रखंड में 3500 लाभुकों को चिह्नित किया गया है.

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Ration Home Delivery : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार वैशाली जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के राशन कार्डधारियों को उनके घर पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था शुरू की जा रही है. इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई से हाजीपुर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी.

हाजीपुर में 3500 लाभुक चिह्नित किए गए

जानकारी के अनुसार हाजीपुर प्रखंड में लगभग 3,500 ऐसे लाभुक चिन्हित किए गए हैं जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है. इन सभी पात्र लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला निर्धारित खाद्यान्न सीधे उनके आवास तक पहुंचाया जाएगा. योजना का लाभ प्राथमिकता परिवार एवं अंत्योदय अन्न योजना के पात्र राशन कार्डधारियों को भी मिलेगा.

होम डिलीवरी से मिलेगी राहत

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वृद्ध एवं असहाय लाभुकों को राशन प्राप्त करने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकानों या किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्यान्न की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी.

सूची का सत्यापान करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्धजनों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल की जा रही है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा पात्र लाभुकों की सूची का सत्यापन कर वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने का निर्देश दिया है. प्रशासन का मानना है कि पायलट प्रोजेक्ट के सफल संचालन के बाद इस व्यवस्था का विस्तार वैशाली जिले के अन्य प्रखंडों में भी किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक बुजुर्ग लाभुकों को लाभ मिल सके.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >