वैशाली में जमीन विवाद में भिड़े दो सगे भाई, शराब के नशे में हंगामा करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैशाली जिले के पातेपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Patepur Drunk Brothers Arrested : वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड में जमीन विवाद के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो सगे भाइयों को हरलोचनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Hajipur News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के अनुसार हरलोचनपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर मौदह गांव में बुधवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट और हंगामा शुरू हो गया. स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी.

Vaishali News : हंगामा करते दोनों भाई गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप राय के पुत्र प्रमोद राय तथा अमोद राय को हंगामा करते हुए हिरासत में लेकर थाना लाई.

ब्रेथ एनालाइजर जांच में हुई शराब पीने की पुष्टि

थाने में दोनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्यनिषेध कानून के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : वैशाली के सौरभ की बहादुरी ने रुला दिया, महिला की जान बचाने में खुद ट्रेन की चपेट में आया, मौके पर मौत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >