NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 केंद्रों पर 21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा, एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र

NEET UG Re-Exam: हाजीपुर में 21 जून को 11 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG पुनर्परीक्षा होगी. प्रश्नपत्र एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचेंगे. जानिए परीक्षा में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं.

NEET UG Re-Exam: (कैफ अहमद) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET (UG) पुनर्परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार, 21 जून को हाजीपुर अनुमंडल के 11 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

इस बार प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की निगरानी में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

सांकेतिक तस्वीर

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हाजीपुर समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सभी केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

  • सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी.
  • जैमर की व्यवस्था.
  • पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती.
  • उड़नदस्ता दल की निगरानी.
  • ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष व्यवस्था.
  • पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
  • समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष परीक्षा समाप्त होने तक लगातार कार्यरत रहेगा.
सांकेतिक तस्वीर

अभ्यर्थी परीक्षा में क्या लेकर जा सकते हैं?

  • एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड.
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट अथवा अन्य वैध फोटो पहचान पत्र.
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि एडमिट कार्ड में निर्देशित हो).
  • पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल.

क्या लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है?

  • मोबाइल फोन.
  • स्मार्ट वॉच एवं ब्लूटूथ डिवाइस.
  • कैलकुलेटर, ईयरफोन, पेन ड्राइव या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण.
  • नोट्स, किताबें, कागज अथवा किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री.
  • पर्स, हैंडबैग एवं अन्य अनावश्यक सामान.

समय से पहले पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी. निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अभिभावकों से भी प्रशासन की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगाएं. इससे परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग मिलेगा.

Also Read: गया जी में सिपाही से साइबर ठगी, डॉक्टर के यहां नंबर लगाने के नाम पर खाते से उड़ाए 1.89 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >