नरहा दियारा: गंगा नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा डूबकर लापता, तालाश जारी

Hajipur News : अशोक सहनी अन्य मछुआरों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहकर डूब गए.

महनार (हाजीपुर) से के. एन. सिंह की रिपोर्ट

Hajipur News :  महनार थाना क्षेत्र के नरहा दियारा में रविवार दोपहर गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरा डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद से स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कही पता नहीं चल सका है. घटना के बाद मछुआरा के परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, अल्लीपुर हट्टा पंचायत के वार्ड संख्या-1, चकेसो गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र सहनी के 53 वर्षीय पुत्र अशोक सहनी अन्य मछुआरों के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहकर डूब गए. साथ मौजूद मछुआरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

तलाश में जुटे ग्रामीण, SDRF की मांग

घटना की सूचना मिलते ही नरहा दियारा और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण और मछुआरे मौके पर पहुंचकर नदी में शव की तलाश में जुट गए. हालांकि देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी. ग्रामीणों ने प्रशासन से एसडीआरएफ टीम को बुलाकर विशेष सर्च अभियान चलाने की मांग की.

लापता की सूचना सीओ को दी गयी

अशोक सहनी को पांच पुत्र और एक पुत्री हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना महनार थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी को दे दी गई है. प्रशासनिक स्तर पर मामले की निगरानी की जा रही है और तलाश जारी है.

Also Read : राजापाकर में ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 लोगों की हुई जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >