हाजीपुर में डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ, डॉ. मुकेश रौशन ने किया उद्घाटन

हाजीपुर में सावन माह के दौरान डाक बम और कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक विशेष सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है. पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए जलपान, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्थाएं हैं.

Hajipur News: सावन माह में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहलेजा घाट से गरीबनाथ जाने वाले डाक बम और कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रविवार को हाजीपुर के अनजानपीर स्थित साई निवास के समीप डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने किया.

डाक बम और कांवरियों के लिए की गयी विशेष व्यवस्था

सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पेयजल, शर्बत, नींबू पानी, सेब, केला, अमरूद, प्राथमिक उपचार की दवाएं तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है. बड़ी संख्या में डाक बम और कांवरिया श्रद्धालु शिविर में पहुंचे. उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों, शिवभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शिवभक्तों की सेवा की.

हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

शिविर में श्रद्धालुओं के स्वागत के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की.

शिवभक्तों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : डॉ. मुकेश रौशन

पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि सावन का महीना आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक है. शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है. उन्होंने कहा कि डाक बम एवं कांवरियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे सेवा शिविर समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं.

शिविर में हेमंत कुमार, उपेंद्र राय, किशलय किशोर, बासकित राय, बीरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, बिदुशेखर यादव, सुभाष निराला, राकेश चौरसिया, सुभाष यादव, शम्भू राय, राज मंगल राय, बब्लु राय, विपिन कुमार सिंह, संतोष चौधरी, विवेक कुमार, राणा सिंह, चिट्टू यादव, सोनू कुमार, मुन्ना सिंह, अमोद पांडेय, राजीव ब्रमर्षि एवं छोटू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

Also Read: हाजीपुर में सो रहे दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, फूस के दलान से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >