महनार में सघन वाहन जांच अभियान, एक लाख रुपये से अधिक का कटा चालान

वैशाली के महनार में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

Hajipur News : वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम मदन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट तथा वाहन के वैध कागजात के बिना चल रहे दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की गई.

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये से अधिक का चालान काटा गया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया.

माइकिंग कर लोगों को किया जागरूक

अभियान के दौरान एसडीपीओ ने माइकिंग के माध्यम से लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, सभी वैध कागजात साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >