वैशाली: कोचिंग गई नाबालिग छात्रा के 'अपहरण' से मचा हड़कंप, एक घंटे में खुला प्रेम प्रसंग का मामला

वैशाली जिले में कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण से सनसनी फैल गई. हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज एक घंटे में छात्रा सकुशल बरामद हो गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला अपहरण नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला.

Lalganj Minor Girl Recovered Vaishali : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण की सूचना से गुरुवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज एक घंटे के भीतर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया.

vaishali News : कोचिंग जाने के दौरान नाबालिग युवक के साथ चली गई छात्रा

जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा प्रतिदिन की तरह कोचिंग के लिए लालगंज आई थी. इसी दौरान पहले से कार लेकर इंतजार कर रहा पड़ोस का एक नाबालिग युवक उसे अपने साथ लेकर चला गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को कथित अपहरण की सूचना दी.

पुलिस ने एक घंटे में दोनों को किया बरामद

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी और सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. कार्रवाई के दौरान लालगंज प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर के पास से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया.

जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे. प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने तथा शादी की मंशा से घर छोड़कर जाने की बात सामने आई. इसके बाद कथित अपहरण की आशंका समाप्त हो गई.

किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग होने के कारण मामले में किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है. दोनों को आगे की प्रक्रिया के लिए हाजीपुर न्यायालय भेजा जा रहा है. पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sushil kumar sing

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >